सोशल मीडिया से जानिए Trends और बढ़ाये अपना Business |

हमें से बहुत से युवा जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा सोशल मीडिया पर खर्च करते हैं |

चाहे दिन भर news feed मैं स्क्रोलिंग करनी हो, या फिर वीडियो देखनी हो , हम अपने दिन का अच्छा खासा समय सोशल मीडिया पर खर्च कर देते हैं |

पर क्या आप जानते हैं सोशल मीडिया सिर्फ फोटो और वीडियो को लाइक करने के अलावा भी बहुत बड़े काम कर सकता है | यह काम है एक बिजनेस को स्थापित करना |

सोशल मीडिया पर फ्रीलांसर और एंटरप्रेन्योर का एक बड़ा नेटवर्क पहले से ही मौजूद है |

use-social-media-learn-business-trends

यह लोग दुनिया के हर एक कोने से आते हैं | अगर आप इनसे नेटवर्किंग की सहायता से जुड़ जाएंगे तो आप अपने बिजनेस के लिए नई चीजों के बारे में जान सकते हैं |

इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि आप किस तरह से सोशल मीडिया नेटवर्क का इस्तेमाल बिजनेस ट्रेंड के बारे में जानकारी पाने या अपने इंडस्ट्री के लोगों से जुड़ने के लिए कर सकते है |

किस तरह Social Media इस्तेमाल से Business Trends के बारे में जान सकते है |

Facebook Groups आपको जोड़े नए लोगो से :

use facebook group to get customers
Facebook Groups for learning trends

Business Trends के बारे में सीखने  के लिए फेसबुक ग्रुप एक अच्छा माध्यम हो सकता है | वही देखा जाए तो फेसबुक पर एक अच्छा  खासा userbase है, उन लोगों का जो एक तरह के पेशे में है |

उदाहरण के लिए मान लीजिये की आप एक कपडों का बिज़नेस चलाते है | आप नए है और आप ज़ादा कुछ बिज़नेस के बारे में नहीं जानते | ऐसे में आप किसी दूसरे शहर के कपड़ा व्यापारी से सीधा बात कर सकते है |

उनसे अपने बिज़नेस के लिए सलाह ले सकते है | साथ में कच्चा माल, डिस्ट्रीब्यूशन या मार्केटिंग कैसे करें, इन तरह की भी जानकारी ले सकते है | फेसबुक ग्रुप में आपको ऐसे लोग मिल जायेगे जो आपकी मदद करेंगे |

एक चीज जिसका फायदा  नए कारोबारी फेसबुक ग्रुप से उठा सकते हैं, वह यह है कि  आप अपने काम का फीडबैक कम समय में,  किसी तजुर्बे कार व्यापारी से ले सकते हैं |

और यह हम सभी जानते हैं कि किसी भी बिजनेस के लिए फीडबैक कितना जरूरी है |  क्योंकि यह पहला कदम होता है अपने बिजनेस को सफल बनाने का |

इस बात का ध्यान रखें कि  किसी भी फेसबुक ग्रुप में जुड़ने के लिए आपके पास फेसबुक का अकाउंट जरूर होना चाहिए |

मैंने भी इसे अपने ब्लॉगिंग करियर में आजमाया |  अगर मैं अपने अनुभव की बात करूं तो आप एक समय  पर केवल पांच ग्रुप में ही  ज्वाइन कीजिए | उन पांच ग्रुप में पूरी तरह एक्टिव रहिए  |  जिससे कि आप ग्रुप में मौजूद मेंबर अच्छे से वार्ता कर सकें |

यदि आप 5 से ज्यादा ग्रुप ज्वाइन कर लेंगे तो  अपना कीमती समय व्यर्थ कर देंगे |  ग्रुप में मौजूद मेंबर का भरोसा नहीं जीत पाएंगे |

याद रखिए कि आप अपने बिजनेस की विश्वसनीयता  को बढ़ाने के लिए ग्रुप में ज्वाइन हुए हैं |  ऐसे में दूसरे मेंबर के पोस्ट पर कमेंट करना ,  लाइक करना और  सवाल पूछना फेसबुक ग्रुप का मूल सिद्धांत है |

Twitter के हैशटैग # को ना समझे कम :

दूसरा सबसे महत्वपूर्ण प्लेटफार्म है ट्विटर (Twitter) |  यदि इसका नाम सुनकर आपके मन में यह ख्याल आता है कि यह सिर्फ   सेलिब्रिटी,   राजनेताओं और  ब्रांड के लिए ही होता है,  तो आप गलत है |

ट्विटर नए Business Trends  को पहचानने का एक बेहतरीन जरिया है |  आप टि्वटर पर  मशहूर बिजनेस ब्रांड की गतिविधियों पर नजर बनाए रखिए |  क्योंकि  यह ब्रांड  प्रोडक्ट लॉन्च,  न्यू अपडेट  और मार्केटिंग  के लिए नए हथकंडे अपनाते हैं |

आप इन  तरीकों का इस्तेमाल करके अपने बिजनेस को भी नए लोगों तक पहुंचा सकते हैं | ट्विटर जैसे जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल  एक और तरीके से किया जा सकता है |

जैसे कि आप ट्रेंडिंग टॉपिक पर हो रही चर्चा में जोड़ कर भी अपने  बिजनेस को प्रमोट कर सकते हैं | इन चर्चा को आप # हैशटैग की सहायता से ढूंढ ले |

जितना ज्यादा आप इन चर्चा में भाग लेंगे उतना ही आप अपने बिज़नेस को एक भरोसेमंद ब्रांड के रूप में स्थापित कर सकते है |

बहुत से पेशेवर ब्रांड और बिज़नेस पहले से इसका फ़ायदा उठा रहे है | जिसने Microsoft, Tesla और Mi मुख्य है |

बिज़नेस के YouTube पर मिलेंगे नए कस्टमर :

Promote brand or company on YouTube
Use YouTube for Brand Promotion

गूगल के बाद अगर कोई बड़ा सर्च इंजन मौजूद  है, तो वह है यूट्यूब |  ऊपर केवल आपको  एजुकेशनल  वीडियो  के साथ-साथ इंफॉर्मेशन भी मिल जाती है |

कुछ चुनिंदा  Product & service industry यूट्यूब को  अपने कंटेंट मार्केटिंग क प्लान का एक अहम हिस्सा मानती है |  इसमें से ahref, semrush or wordpress   जैसे ब्रांड मुख्य हैं |  क्योंकि  इन्होंने यूट्यूब को कमतर नहीं आंका |

यदि आप भी किसी सर्विस इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं,  तो आप यूट्यूब  को अपने  प्रमोशन के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं |  इसके लिए आपको एक यूट्यूब चैनल बनाना होगा |

और सबसे अच्छी बात यह है कि  वीडियो अपलोड करने के लिए होस्टिंग खरीदने की भी जरूरत नहीं है | आपअपने बिजनेस से जुड़ी हुई वीडियो  यूट्यूब पर सकते हैं |

ज्यादतर बिज़नेस How-to और Best Tips जैसे टॉपिक पर वीडियो बनाकर अच्छे सब्सक्राइबर हासिल कर लेते है और बाद में अपने टूल को Free Trail के रूप में देकर अच्छा  customer base बनाते है |

आपको भी यूट्यूब का इस्तेमाल अपने बिजनेस को ज्यादा से ज्यादा लोगों के सामने रखने के लिए करना चाहिए |

LinkedIn बिज़नेस के लिए है अहम् प्लेटफार्म :

बिजनेस Trends  को जानने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना LinkedIn  जैसे प्लेटफार्म पर बड़ी आम बात है |  क्योंकि LinkedIn  को बनाया ही  है कि वह Business Networking  मैं आपकी मदद करें |

मेरे कहने का यह साफ मतलब है कि  यहां पर Algorithm  कुछ इस प्रकार है कि वह आपको नए लोगों और नए बिजनेस तक पहुंचने में मदद करेगा  |

आप यहां पर अपने बिजनेस के लिए मेंटर भी ढूंढ सकते हैं |   मदद से आप बिजनेस में गलतियां  करने से बचकर,  अपने बिजनेस में सफलता हासिल कर सकते हैं |

LinkedIn  मै आपको  अपने कंटेंट,  और वीडियो की reach  बढ़ाने के लिए  कोई पैसे नहीं देनी होते,  जैसा कि अक्सर फेसबुक में देखा गया है |  जहां का एल्गोरिदम कुछ इस तरह से डिजाइन किया गया है, कि  आपका अपलोड किया गया कंटेंट आपके फील्ड,  और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों  तक आसानी से पहुंच जाएगा |

उदाहरण के लिए  मान लेते हैं कि आप एक computer science Teacher  है |   तो कंप्यूटर साइंस के सब्जेक्ट में  होने वाले कुछ नए शोध की जानकारी  इस फील्ड के जुड़े हुए साइंटिस्ट  और एक्सपोर्ट से  आसानी से हासिल कर सकते हैं |

ऐसा इसलिए होता है,  क्योंकि वे लोग इन जानकारी को LinkedIn पर पब्लिश करते है | यदि आप उनसे जुड़े है, तो वह जानकारी आपको भी अपने न्यूज़ फीड में दिखाई देगी |

अगर आपका कोई बिजनेस है,  जिसमें गवर्नमेंट की तरफ से ,  या किसी कंपनी ने कुछ बड़े बदलाव किए हैं |  तो इसकी जानकारी भी  इंडस्ट्री में काम करने वाले लोगों LinkedIn  पर साझा करते हैं |

इस तरह एक अपडेट से सभी की मदद की जाती है |  आप भी लिंक्डइन पर अपना अकाउंट जरूर बनाएं |

इंटरनेट का पहला पेज है Reddit:

Business trends discussion on Reddit
Reddit is important for Business trends and discussion

हमारे लिस्ट में आखरी,  परंतु महत्वपूर्ण सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है Reddit |  वैसे Reddit  को इंटरनेट का पहला पेज भी कहा जाता है,   क्योंकि यह वेबसाइट एक डिस्कशन वेबसाइट है |  हर किस्म के लोग यहां पर आकर किसी भी टॉपिक पर चर्चा कर सकते हैं |

यह ऑनलाइन काम करने वाले लोगों के लिए एक वरदान जैसा है |  क्योंकि आप किसी भी टॉपिक पर चर्चा करके लोग क्या सोचते हैं | इसके बारे में राय जान सकते हैं |  आमतौर पर देखा जाए तो यह सीधा फीडबैक लेने के लिए एक कमाल का प्लेटफार्म है |

मैं अपना उदाहरण दूं तो  मैं एक ब्लॉगर हूं |  और जब भी गूगल का कोई नया अपडेट आता है,  तो मैं Reddit  का रुख करता हूं  |  ऐसे में मुझे इस बात का अंदाजा हो जाता है कि गूगल द्वारा किए गए उस अपडेट का  अन्य लोगों   के बिजनेस पर अच्छा या बुरा असर हुआ |

Pro tip:  पर Reddit  मैं किसी नए टॉपिक के ऊपर चर्चा करने से पहले आप उस Subreddit  के नियम जरूर पढ़ें |  अगर आप नियम पड़े बिना टिप्पणी करना शुरू कर देंगे हो सकता है कि आपको ग्रुप से बाहर निकाल दिया जाए | 

निरकर्ष (final Words)

सोशल मीडिया के सहारे बिज़नेस को सफल बनाना हमेशा से ही एक अच्छा  विकलप होता है | किसी भी नए बिज़नेस ट्रेंड को जानने और अपने बिज़नेस में ढालने के लिए सोशल मीडिया में मदद ली जा सकती है |

पर एक बात का आप ध्यान रखे की हर सोशल मीडिया प्लेटफार्म की कुछ गाइडलाइन्स होती है | आपको उन गाइडलाइन्स को सही से फॉलो करना चाहिए | स्पैमिंग नहीं करनी चाहिए | अगर आप स्पैमिंग करते है या फेक अकाउंट का इस्तेमाल करते है, तो आप का अकाउंट बंद भी हो सकता है |

नियम का पालन करें और बिज़नेस नेटवर्किंग का कोई भी  जाने का दे | अगर आप बिज़नेस स्किल्स (Business Skills) सीखना चाहते है? तो भी आप सोशल मीडिया की मदद से सिख सकते है |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top